फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Central approval for Pangana-Majagan, Samaun-Tehri roads: Rakesh

पांगना-माझागण, समौण-टिहरी सड़कों को केद्र की मंजूरी : राकेश

Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Central approval for Pangana-Majagan, Samaun-Tehri roads: Rakesh
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि केंद्र ने पांगना-माझागण और समौण-टिहरी सड़कों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। हिमाचल में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास को नई गति मिल रही है। इन सड़कों को मंजूरी मिलने से यह साफ हो गया कि केंद्र सरकार हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांगना-माझागण और समौण-टिहरी सड़कों के निर्माण से हजारों क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार जैसी आवश्यक सेवाओं तक लोगों की सुगम पहुंच सुनिश्चित होगी। इन सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी और कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्यों की अनदेखी की गई लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अधूरे विकास कार्यों को फिर से गति देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन

वहीं, सुंदरनगर नगर परिषद के तहत आंबेडकर वार्ड के रोपा बूथ में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा है, जिसने भारत को दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में स्थापित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed