फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CCTV will identify those who throw garbage in the open

Mandi News: खुले में कचरा फेंकने वालों की सीसीटीवी से होगी पहचान

Mon, 29 Sep 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
CCTV will identify those who throw garbage in the open
नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने लिया संज्ञान, की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर शहरी विकास विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। मुख्य बाजार के साथ रामलीला मैदान में बढ़ रही गंदगी पर नगर परिषद के पदाधिकारियों ने स्वतः संज्ञान लेकर लोगों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लोगों को पहले नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। करीब पांच हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इन दिनों स्वच्छता प्रहरी, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छता पर शीर्ष पर ले जाने के लिए करीब 50 लाख का सालाना बजट खर्च किया जा रहा है। सभी वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन किया जा रहा है। बावजूद कुछेक लोग खुले में गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उधर, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि स्वच्छता कार्यों में कोताही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed