फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Category wise reservation fixed in 30 Panchayats of Gohar

Mandi News: गोहर की 30 पंचायतों में वर्गवार आरक्षण तय

Wed, 08 Apr 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Category wise reservation fixed in 30 Panchayats of Gohar
गोहर (मंडी)। सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत विकास खंड गोहर की 30 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी इस रोस्टर में विभिन्न वर्गों के लिए सीटों का स्पष्ट बंटवारा किया गया है, जिसके साथ ही क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जारी रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए 8 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 7 पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा सामान्य महिला वर्ग के लिए 11 पंचायतों में आरक्षण लागू किया गया है और 4 पंचायतें अनारक्षित (ओपन) श्रेणी में रखी गई हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति महिला वर्ग के अंतर्गत शिल्हणु, चच्योट, नेहरा गणई, बासा, चैलचौक, कांडी, स्यांज और छपराहण पंचायतें शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए शाला, किलिंग, मझोठी, सेरी, देलग टिकरी, कोटला खनूला और मुसराणी पंचायतें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य महिला वर्ग में बाड़ा, बाढु, बस्सी, परवाड़ा, गुढार, काण्डी कमरुनाग, काशन, जहल, लोट, अनाह और गवाड़ पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त तून्ना, नौंण, बाल्हड़ी और थरजूण पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed