फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cases of lack of moisture in the eyes increase due to strong sunlight

Mandi News: तेज धूप से आंखों में नमी की कमी के मामले बढ़े

Sat, 26 Apr 2025 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Cases of lack of moisture in the eyes increase due to strong sunlight
जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंच रहे मरीज, बढ़ती गर्मी से आंखों पर असर
विज्ञापन

...................
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गर्मी के मौसम में तेज धूप का असर अब आंखों पर भी होने लगा है। दोपहर के समय धुंधली हो रही आंखों में नमी की कमी के मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में बीते कुछ दिनों से आंख की जलन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। अप्रैल के शुरूआत में आंखों की जांच के लिए पांच से दस मरीज अस्पताल आ रहे थे। अब गर्मी बढ़ते ही 10 से 12 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
जोगिंद्रनगर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीज निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं। डॉ. अंकित ने बताया कि दोपहर के समय तेज धूप से आंखों में जलन के मामले स्थानीय अस्पताल में आ रहे हैं। शुष्क हवाओं में मिल रहे धूल के कण आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। शरीर में पानी की कमी के चलते ड्राई आई के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि आंखों में जलन, चुभन और लालिमा आने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक परामर्श के बाद ही उपचार हासिल करें। आंखों में ठंडे पानी के छींटे और निर्जलीकरण से बचने के लिए पानी का अधिक सेवन करें। नवजात शिशुओं को भी तेज धूप में घर से बाहर पूरी एहतियात के साथ ले जाएं। उधर, अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने बताया कि एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मामले भी अस्पताल में सामने आने के बाद आवश्यक एहतियात बरतने का परामर्श चिकित्सक दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed