फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Case registered for making the video of young man forcibly cutting his hair viral

Mandi News: युवक के जबरन बाल काट वीडियो वायरल करने पर केस दर्ज

Thu, 13 Feb 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Feb 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Case registered for making the video of young man forcibly cutting his hair viral
बल्ह घाटी का है मामला, वीडियो में युवक को बताया जा रहा था बैटरी चुराने वाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। चिट्टे के सप्लायर और चिट्टे का सेवन करने वालों के खिलाफ आम जनमानस खुलकर सामने आ रहा है। इन्हें पकड़ने की वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इसी बीच बल्ह घाटी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जबरन एक युवक के सिर के बाल काटे जा रहे हैं।

वीडियो में कुछ लोग युवक पर बैटरी चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में अब युवक के पिता ने पुलिस थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। बल्ह घाटी के ही रहने वाले पीड़ित युवक के पिता ने जिला मंडी ने पुलिस थाना बल्ह में शिकायत पत्र दिया है कि बीते 22 जनवरी को उसके बेटे ने उसे बताया कि वह बल्ह के भ्युरा में अपने दोस्त से गाड़ी चलाने के पैसे लेने हैं। इस कारण वह दोस्त के घर पैसे लेने गया था। वापसी पर उसने उसे घर के पास रोककर सिर के बाल जबरदस्ती काट दिए। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed