{"_id":"629e3e8edb1942736b3e3abb","slug":"car-fell-into-a-ditch-near-tikri-turn-in-bhambla-seven-injured-mandi-news-sml411290711","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांबला में टिकरी मोड़ के पास खाई में गिरी कार, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांबला में टिकरी मोड़ के पास खाई में गिरी कार, सात घायल
विज्ञापन
भांबला के टिक्करी मोड़ पर हुए कार हादसे में घायलों को निकालने के लिए मशक्कत करता पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत में टिकरी मोड़ पर रविवार देररात को एक कार (एचपी 74 -6130) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा में भर्ती किया गया है।
इनमें से एक गंभीर जख्मी को हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया है। हमीरपुर के कड़ोहता गांव के बचित्र सिंह अपने परिवार सहित कमरुनाग देव के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। भांबला पंचायत के टिकरी मोड़ पर पहुंचे तो अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिर गई।
हादसे में कार सवार सातों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। वार्ड पंच मुकेश ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया।
घायलों की पहचान बचित्र सिंह 59 (रेफर मरीज), योगेश (28), रीना (36), अक्षत (14), आकांक्षा (6), मन्नत (6) और नव्या (4) के रूप में हुई है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है। घायल बचित्र सिंह को हमीरपुर रेफर कर दिया है। डीएसपी तिलकराज शांडिल्य ने घटना की पुष्टि की है। संवाद