फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car driven with mud smeared on the number plate; fined

Mandi News: नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर चला रहे थे कार, तीन हजार रुपये का चालान

Sun, 28 Jun 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car driven with mud smeared on the number plate; fined
एसपी बोले- उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह बाजार में शनिवार को यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान नंबर प्लेट पर जानबूझकर मिट्टी लगाकर वाहन का पंजीकरण नंबर अस्पष्ट रखने पर एक कार चालक का तीन हजार रुपये का चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार, मनाली की ओर जा रही यूपी नंबर कारको जांच के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान वाहन की आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेटों पर मिट्टी लगी मिली, जिससे पंजीकरण नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद चालक से वाहन के दस्तावेजों की जांच की गई। सभी दस्तावेज सही पाए गए, लेकिन नंबर प्लेट को अस्पष्ट रखने के कारण मोटर वाहन नियमों के तहत चालक का चालान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed