फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident, one women died

हवाणी में कार खाई में गिरी महिला की मौत, पांच घायल

Tue, 09 Aug 2016 10:22 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 09 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
car accident, one women died
रिवालसर क्षेत्र के हवाणी गलू के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

रिवालसर (मंडी)। रिवालसर-दुर्गापुर मार्ग पर हवाणी गलू के पास मंगलवार शाम मारुति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल लाया गया। सभी घायल महिलाएं गदवाहण गांव की हैं। रिवालसर सीएचसी में डॉक्टर न होने के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार नहीं मिला। जिससे गुस्साए लोगों ने पीएचसी के बाहर नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को करीब सवा पांच बजे हवाणी गलू से रिवालसर की ओर आ रही मारुति कार एचपी 35-6793 अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत पांच महिलाएं सवार थी। जोकि मनरेगा काम करने के बाद हवाणी गलू से घर के लिए लौट रही थीं।। हवाणी गलू से कुछ ही दूरी पर कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर पहुंचा। स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर व स्टाफ न होने से घायलों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिला। 108 एंबुलेंस से घायलों को मंडी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल लाते समय घायल महिला सुमन देवी पत्नी घनश्याम ने दमतोड़ दिया। घायलों में गदवाहण गांव की सत्या देवी पत्नी दौलत राम, मीना देवी पत्नी नाग्रदेव, रतनी देवी पत्नी लेखराम, हिमा देवी पत्नी लालमन और चालक झैहर गांव निवासी कश्मीर पुत्र खीमा राम शामिल हैं।। पांच घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी दाखिल किया गया। बताया जा रहा है गदवाहण गांव पांचों महिलाएं तीन किलोमीटर दूर मनरेगा काम के लिए हवाणी गलू गई थीं। शाम को काम खत्म करने के बाद वापस घर आने के लिए उन्होंने कार चालक से लिफ्ट ली। लेकिन हवाणी गलू से कुछ ही दूरी पर कार दुर्घटनास्त हो गई। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed