{"_id":"644e677834ec928b600ff0a4","slug":"car-accident-in-praun-narrowly-escaped-falling-into-the-river-mandi-news-c-19-1-138116-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रौण में कार दुर्घटनाग्रस्त, नदी में गिरने से बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रौण में कार दुर्घटनाग्रस्त, नदी में गिरने से बाल-बाल बची
Sun, 30 Apr 2023 06:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के प्रौण में कार दुर्घटनाग्रस्त
अचानक जंगली जानवर को बचाने के लिए लगाई ब्रेक से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के प्रौण में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे धर्मपुर से मंडी के लिए रेफर कर दिया है। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई और यह कार नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।
कार जब प्रौण पहुंची तो अचानक जंगली जानवर आगे आ गया। उसे बचाने के लिए जब चालक ने ब्रेक लगाई तो गाड़ी फिसल गई और वहां बिजली के पोल से टकरा गई। इस कारण कार ब्यास नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। अगर खंभा नहीं होता तो गाड़ी ब्यास में गिर सकती थी। गाड़ी के दुर्घटना होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से घायल चालक को सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडी रेफर कर दिया गया। गाड़ी के मालिक चालक राजपाल के सिर पर चोट लगी है। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। धर्मपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और लोगों के बयान दर्ज किए। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।