फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Captain Laja Ram, who participated in three wars, passes away

Mandi News: तीन युद्ध में भाग लेने वाले कैप्टन लजा राम का निधन

Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Captain Laja Ram, who participated in three wars, passes away
धर्मपुर के बिंगा पंचायत निवासी सेवानिवृत कैप्टन लजा राम के अंतिम संस्कार से पहले सलामी देते सैन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत बिंगा के दबरोट गांव निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन लजा राम ठाकुर (97) का निधन हो गया। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ श्मशानघाट चिंचडु में उनका अंतिम संस्कार किया गया। योल कैंट, धर्मशाला से आई सेना की टुकड़ी और स्थानीय पुलिस ने उन्हें सलामी दी। लजा राम ठाकुर ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था।
विज्ञापन

लजा राम 6 जून 1947 को सेना में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। 31 अक्तूबर 1978 में सेना से कप्तान पद से सेवानिवृत्त हुए। लजा राम के दो पुत्र और तीन बेटियां हैं। इनके दोनों बेटे भी सेना में 24 वर्ष की सेवाएं देने के उपरांत सूबेदार रैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ठाकुर और प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने परिजनों से संवेदना व्यक्त की। लजा राम के निधन पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, बिंगा पंचायत प्रधान तंबो देवी, कैप्टन विद्या सागर, कैप्टन केशव, राजेंद्र ठाकुर, रमेश सकलानी, राजेश शर्मा ने भी दुख जताकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed