{"_id":"3150ca2edadb20adcfc2114ee5b8f9e1","slug":"campus-intervew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 18, सरकाघाट में 19 को कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 18, सरकाघाट में 19 को कैंपस इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 16 Sep 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के बेरोजगार दसवीं, जमा दो और आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। सूबे की एक नामी कंपनी क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी और उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में कैंपस इंटरव्यू करेगी। जिसमें आईटीआई पास के युवाओं की दस और अकुशल वर्कर के लिए बीस पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
मंडी में 18 और सरकाघाट में 19 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। सूूबे की मैसर्ज न्यू टैक फिल्टर प्राइवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी नालागढ़ जिला में कैंपस इंटरव्यू आयोजित कर भर्ती करेगी। आईटीआई पास होल्डर फ्रेशर को भर्ती होने का सुनहरा मौका है। कैंपस इंटरव्यू में केवल 18 से 24 वर्ष के उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगेे।
विज्ञापन
महिला उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग नहीं ले सकती हैं। साक्षात्कार के लिए आईटीआई के सभी ट्रेड के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित आईटीआई पास उम्मीदवार को कंपनी की ओर से 6104 रुपये प्रतिमाह और अकुशल वर्कर को 5910 रुपये प्रतिमास व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पात्र उम्मीवार तय तिथि को सुबह दस बजे कैंपस इंटरव्यू में पहुंचे। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन