फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   By doing natural farming, the cost reduced by 90 percent

प्राकृतिक खेती करने से 90 फीसदी तक घट गई लागत

Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
By doing natural farming, the cost reduced by 90 percent
मैहरन पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेते किसान। - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में किसान अब रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। तीन सालों में उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 2718 किसानों ने रासायनिक खेती छोड़ दी है। वे प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

रासायनिक खेती की तुलना में किसानों की कृषि पैदावार लेने पर आने वाली लागत 80 से 90 फीसदी तक घट गई है। प्राकृतिक खेती से उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ मूल्य भी अच्छा मिल रहा है। इससे किसानों की आर्थिक सेहत भी सुधरी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग विकासखंड करसोग के सहायक तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर मैहरन पंचायत में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें भी किसानों को रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने पर प्रेरित किया। कहा कि करसोग में पिछले तीन सालों में हजारों किसान सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की तकनीक अपना रहे हैं। उपमंडल में अब 166 हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती की जा रही है। आने वाले समय में और भी किसान रासायनिक खेती को छोड़ सकते हैं। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर कैप्टन नेतराम शर्मा ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, अग्नि अस्त्र आदि तैयार करने की विधि भी बताई गई। कृषि विभाग हर पंच
ायत में वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की जानकारी दे रहा है।
कृषि विभाग विकासखंड करसोग के सहायक तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की जानकारी देने के लिए मैहरन पंचायत में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। लोगों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि तीन सालों में 2718 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed