फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus wheels will come to a halt if night-off allowances and arrears are not received by June 24.

Mandi News: 24 जून तक नाइट ऑफ और एरियर न मिला तो थम जाएंगे बसों के पहिये

Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bus wheels will come to a halt if night-off allowances and arrears are not received by June 24.
एचआरटीसी सरकाघाट डीपो के चालक परिचालक अपनी मांगों के समर्थन में ​डिपो के बाहर धरना प्रदर्शन करत
चार हजार से अधिक चालक-परिचालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक-परिचालकों ने नाइट ऑफ और लंबित एरियर का भुगतान न होने पर 24 जून के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। चालक-परिचालक महासंघ ने स्पष्ट कहा है कि यदि तय समय सीमा तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो निगम की बस सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।
शनिवार को जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह और प्रीत महिंद्र सिंह ने बताया कि चार हजार से अधिक चालक-परिचालकों का नाइट ऑफ और एरियर से संबंधित करोड़ों रुपये का भुगतान कई वर्षों से लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से कर्मचारियों का संघर्ष जारी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न बस अड्डों पर कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जोगिंद्रनगर के साथ-साथ बैजनाथ, पालमपुर और धर्मशाला में भी चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। महासंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि 24 जून तक भुगतान संबंधी मांगें पूरी न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिससे बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि चालक-परिचालकों की मांगों के समाधान के प्रयास चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। नाइट ऑफ और लंबित एरियर के भुगतान का मामला निगम के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा गया है।

एचआरटीसी सरकाघाट डीपो के चालक परिचालक अपनी मांगों के समर्थन में डिपो के बाहर धरना प्रदर्शन करत

एचआरटीसी सरकाघाट डीपो के चालक परिचालक अपनी मांगों के समर्थन में डिपो के बाहर धरना प्रदर्शन करत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed