फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus slipped in the mud in Peeplu village, saved from falling into the ditch

पीपलू गांव में कीचड़ में फिसल गई बस, खाई में गिरने से बची

Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bus slipped in the mud in Peeplu village, saved from falling into the ditch
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र के सराची से मंडी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चैलचौक के समीप पीपलू गांव में कीचड़ के कारण सड़क पर फिसल कर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। इसमें 15 के करीब यात्री सवार थे।
विज्ञापन

बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस का आगे वाला एक साइड का हिस्सा सड़क से बाहर चला गया, लेकिन बस चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण नहीं खोया और बस को खाई में जाने से बचा लिया। उधर, इस हादसे के कारण मंडी-चैलचौक सड़क पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम के मंडी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि सराची-मंडी बस पीपलू के पास कीचड़ में फिसल कर अनियंत्रित हो गई। इसमें चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस की अगली साइड सड़क से बाहर निकलने के कारण इसे सड़क में लाने को समय लगा, जिससे सड़क में जाम लग गया। बता दें कि आजकल बग्गी-चैलचौक सड़क को डबललेन करने का कार्य चला हुआ है। बारिश के कारण सड़क में कीचड़ हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed