{"_id":"6a971700bd84ef112a06c84d","slug":"bus-service-on-the-jogindernagar-thaltukhod-barot-route-suspended-mandi-news-c-90-1-mnd1023-211410-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर-थल्टूखोड-बरोट रूट पर बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर-थल्टूखोड-बरोट रूट पर बस सेवा बंद
विज्ञापन
धमच्यान पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर बस सेवा बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ डिपो की जोगिंद्रनगर-थल्टूखोड-बरोट रूट पर बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कत हो रही है। इस संबंध में ग्राम पंचायत धमच्यान ने प्रस्ताव पारित कर बस सेवा को तुरंत बहाल करने की मांग की।
पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि यह बस रूट ग्रामीणों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए बेहद सुविधाजनक था। इससे निगम को भी अच्छा राजस्व मिल रहा था। क्षेत्र में निजी बसों के विकल्प कम होने के कारण निगम की इस बस सेवा पर ही लोग निर्भर थे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बरोट मेले के दौरान आग्रह करने पर बस सेवा अस्थायी रूप से शुरू की गई थी लेकिन इसे फिर से बंद कर दिया गया। पंचायत ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उपायुक्त मंडी और आरएम बैजनाथ से जनहित में इस रूट को शीघ्र बहाल करने का आग्रह किया है।
एचआरटीसी बैजनाथ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांत धीमान ने बताया कि इस बस रूट को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है। बसों में आई तकनीकी खराबी की मरम्मत और स्टाफ की कमी के चलते रूट पर अस्थायी रूप से सेवाएं रोकी गई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि डिपो को जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें मिल रही हैं, जिससे वाहनों की कमी दूर होगी। तकनीकी खामियों को दूर करते ही इस रूट पर बस सेवा को स्थायी रूप से बहाल कर दिया जाएगा।