फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bulldozer runs on encroachment on fair lane, 317 encroachments removed

Mandi News: फाेरलेन पर किए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 317 कब्जे हटाए

Tue, 09 Jun 2026 11:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment on fair lane, 317 encroachments removed
मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन किनारे अतिक्रमण को मशीनरी से हटाते कर्मचारी। संवाद
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिन में 317 अवैध कब्जे हटा दिए। इस दौरान बुलडोजर और जेसीबी मशीन चलाकर सड़क के किनारे बने खोखों, अवैध पार्किंग स्थलों और बिना अनुमति तैयार किए गए संपर्क मार्गों पर कार्रवाई की गई। अब शेष अतिक्रमणकारियों को 15 दिन के भीतर नियमों का पालन करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत नागचला से डडौर क्षेत्र में 25 में से 23 अतिक्रमण हटाए गए। पंडोह क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 80 में से 76 अतिक्रमण हटाए गए। वहीं, टकोली से कुल्लू के बीच 175 में से 156 और कुल्लू से मनाली के बीच 76 में से 62 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इनमें खोखे, अवैध पार्किंग और अन्य अस्थायी ढांचे शामिल थे।
विज्ञापन

सोमवार को एनएचएआई ने बिंद्राबणी से स्योग तक विशेष अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए। इस दौरान बिना अनुमति लगाए गए साइन बोर्ड भी हटाए गए। अधिकारियों ने पाया कि कई होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे संपर्क मार्ग बना रखे थे और बिना अनुमति पार्किंग विकसित की गई थी। अभियान के दौरान एनएचएआई, केएमसी कंपनी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क मार्ग या अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक अनुमति जल्द प्राप्त करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने अभी तक आवश्यक अनुमति नहीं ली है, उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।

निर्धारित अवधि के भीतर अनुमति प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed