फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Budget sought for Barog school building

Mandi News: बड़ोग स्कूल के भवन के लिए मांगा बजट

Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Budget sought for Barog school building
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोग की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल कोटमोर्स में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। समिति अध्यक्ष ने बताया कि साल 2017 से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन दो मंजिला ढांचा तैयार करने के बाद इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल में छठी से 12वीं तक करीब एक सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। 50 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेजा है लेकिन अभी तक बजट प्राप्त नहीं हुआ है। शिक्षा मंत्री से बजट जारी करने का आग्रह किया है। उधर राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वजूद को बचाए रखने के लिए नागरिक सभा का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। नागरिक सभा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरमीत सिंह बिट्टु, नीरज हांडा समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि जिला मुख्यालय के दोनों स्कूलों का अपना महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed