फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Budget for irrigation scheme in Baihna gets green signal

Mandi News: बैहना में सिंचाई योजना के लिए बजट को हरी झंडी

Mon, 29 Dec 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Budget for irrigation scheme in Baihna gets green signal
मंडी। बैहना वार्ड में सिंचाई योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम ने 30 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। सोमवार को नगर निगम की साधारण बैठक में स्थानीय वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु की ओर से रखे गए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। जलशक्ति विभाग की बग्गी से मलोरी तक बनाई गई छोटी नहर की टिक्कर से आगे मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

फोरलेन के किनारे भडयाल-बैहना में नए नलकूपों से पानी को लिफ्ट कर टिक्कर तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद बैहना समेत साथ लगते क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए पानी उपलब्ध होगा। बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने सिंचाई योजना के लिए नगर निगम की ओर से बजट को हरी झंडी प्रदान करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बैठक में बैहना वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा रोजाना नियमित रूप से हर घर से कूड़ा उठाने की भी मांग की गई। संवाद
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed