फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BSF ASI Prakash dies of cardiac arrest

Mandi News: बीएसएफ के एएसआई प्रकाश का हृदय गति रुकने से निधन

Sat, 18 Apr 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BSF ASI Prakash dies of cardiac arrest
सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन

चोलथरा (मंडी)। अवाह देवी के झडयार गांव के वीर सपूत प्रकाश चंद ठाकुर का वीरवार देर रात ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे अमृतसर में बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे। लगभग 55 वर्ष की आयु में उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


भाजपा मंडल टिहरा के अध्यक्ष एवं उनके छोटे भाई विनोद ठाकुर ने बताया कि प्रकाश चंद ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। उनके निधन को देश और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव झडयार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी लता ठाकुर, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों का विवाह हो चुका है। परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, युवा नेता रजत ठाकुर, वंदना गुलेरिया सहित अवाह देवी कस्बे के व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed