फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Body of missing carpenter found hanging from a tree in Sajyopipalu

Mandi News: सज्योपिपलू में पेड़ से लटका मिला लापता कारपेंटर का शव

Wed, 27 Dec 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Body of missing carpenter found hanging from a tree in Sajyopipalu
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की सज्योपिपलू गांव के लापता एक व्यक्ति का शव पांच दिन बाद बुधवार को घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच जारी है। फिलहाल आत्महत्या से ही मामला जुड़ रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण साफ होंगे।
विज्ञापन

सज्योपिपलू गांव का निवासी संजय कुमार पुत्र अमृत लाल कारपेंटर का कार्य करता था। वह 23 दिसंबर से संजय कुमार लापता था और बुधवार सुबह ही परिजनों से इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी टिहरा में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए संजय कुमार की मोबाइल लोकेशन की जांच की तो वह घर के नजदीक ही आई। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी और घर के नजदीक संजय कुमार की तलाश करने के लिए घर वालों को कहा। पुलिस के लोकेशन बताने के बाद जब परिजनों ने संजय कुमार की तलाश की तो वह घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी धर्मपुर रजनीश ठाकुर ने पुलिस चौकी टिहरा प्रभारी राकेश कुमार को मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के आदेश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक परिजनों ने किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को बुधवार को ही गुमशुदगी की सूचना मिली थी। त्वरित जांच में लोकेशन के जरिये घर के पास ही उसके होने का पता चला। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस सभी तथ्यों का ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed