फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bodies of youths found at BBMB control gate

Mandi News: बीबीएमबी कंट्रोल गेट पर मिले बहे युवकों के शव

Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bodies of youths found at BBMB control gate
सुंदरनगर (मंडी)। बग्गी के समीप बीते 25 जुलाई को बीबीएमबी नहर में बहे दोनों युवकों के शव सात दिन बाद शुक्रवार को बीबीएमबी झील के कंट्रोल गेट के पास से बरामद हुए। बिलासपुर जिले के गांव पंजगाई निवासी आशीष गौतम और सुंदरनगर पुराना बाजार निवासी सुधीर 25 जुलाई को दोस्त के साथ बग्गी में पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान नहर में गिर गए थे। शुक्रवार सुबह दो शव बीबीएमबी झील के कंट्रोल गेट के पास देखे गए। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से दोनों के शवों को निकाला। बाद में सुंदरनगर पुलिस ने शवों को बल्ह पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले दोनों युवकों को तलाशने लिए एनडीआरएफ ने खोज अभियान चलाया था। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed