फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Board cracks down on electricity bill defaulters; eight connections disconnected.

Mandi News: बिजली बिलों के बकायेदारों पर बोर्ड सख्त, आठ कनेक्शन काटे

Tue, 29 Sep 2026 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
Board cracks down on electricity bill defaulters; eight connections disconnected.
मंडी। बिजली के बिलों की अदायगी में लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडी शहर के सब डिविजन-1 में बकाया बिजली बिल जमा न करने पर अब तक आठ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इनमें घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।
वहीं, बोर्ड ने अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 10 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल कर ली है। बिजली बोर्ड की ओर से बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार अभी जिन उपभोक्ताओं की ओर बिजली बिल की राशि बकाया है, उनसे बुधवार तक भुगतान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी राशि जमा नहीं होने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन काटने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सब डिविजन-1 के सहायक अधिशासी अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया कि बोर्ड टीम बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए कह रही है। इसके बावजूद निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed