फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BLO should go door to door to register new voters: Girish

घर-घर जा नए मतदाताओं को पंजीकृत करें बीएलओ : गिरीश

Wed, 06 Dec 2023 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 06 Dec 2023 05:06 AM IST
विज्ञापन
BLO should go door to door to register new voters: Girish
सुंदरनगर (मंडी)। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने मंगलवार बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के संबंध में सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों में नए मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए कार्य करने को कहा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र में कम से कम 10 नए मतदाता पंजीकृत करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर संबंधित पंचायतों में जाकर परिवार रजिस्टर की जांच करें, ताकि पात्र लोगों का पता लगाकर उन्हें मतदाता सूची में पंजीकृत किया जा सके।
विज्ञापन




एसडीएम ने निर्देश दिए कि बीएलओ छूटे हुए अपंजीकृत मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें पंजीकृत करें। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग का वोटर हेल्पलाइन एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। बैठक में नायब तहसीलदार (निर्वाचन) सुनील कुमार और निर्वाचन कानूनगो रजत कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed