फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP takes to the streets against Sukhu government's 10 guarantees

Mandi News: सुक्खू सरकार की 10 गारंटियों के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP takes to the streets against Sukhu government's 10 guarantees
द्रंग भाजपा मंडल बरोट बाजार में विरोध रैली निकालते हुए। स्रोत संगठन
बरोट बाजार में विधायक पूर्ण चंद की अगुवाई में निकाली रोष रैली
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा : पूर्ण चंद

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोट (मंडी)। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों के विरोध में मंगलवार को द्रंग भाजपा मंडल ने द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में बरोट बाजार में विरोध रैली का आयोजन किया। इसमें करीब 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और उसकी 10 गारंटियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
रैली के बाद बरोट बाजार स्थित बैराज गेट पर एक जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज तक 10 गारंटियों में से एक भी वादा पूरा नहीं हो सका है। प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों और अस्पतालों में डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल की भोली-भाली जनता को केवल ठगने का काम किया है और सरकार की इसी वादाखिलाफी के कारण आज भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मोहन लाल, जिला परिषद सदस्य रोशन लाल, ब्लॉक समिति द्रंग की अध्यक्ष सुनीता देवी, खलेहल पंचायत के प्रधान सुभाष चंद्र, उप-प्रधान भागमल, पृथी चंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed