{"_id":"67cac5531b8a5cec98097f4d","slug":"bjp-mandal-nerchowk-organized-a-rally-to-demand-mandi-news-c-90-1-mnd1001-149887-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मांगों के लिए भाजपा मंडल नेरचौक ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मांगों के लिए भाजपा मंडल नेरचौक ने निकाली रैली
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भाजपा नेरचौक मंडल ने अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अगुवाई में शुक्रवार को डडौर से लेकर नेरचौक एसडीएम कार्यालय तक मांगों के समर्थन में रैली निकाली। इसमें बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी उपस्थित रहे। रैली के बाद एसडीएम स्मृतिका नेगी के माध्यम प्रदेश सरकार को सौंपा।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने विकास कार्य को रोक दिया है। यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है। बल्ह घाटी के सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में नेरचौक में विद्युत उपमंडल कार्यालय खोला गया, जहां पर अधिशासी अभियंता बैठे हुए थे। सभी विद्युत समस्याओं का हल होने लगा था कि सरकार बदल गई, तो कार्यालय को भी बंद कर दिया गया।
कहा कि स्योहली में पशुओं के उपचार के लिए डिस्पेंसरी खोली गई। वेटरनरी अस्पताल दुर्गापुर, पुलिस थाना रिवालसर, आईटीआई रिवालसर सभी कार्यालयों को बंद कर दिया। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान यूनिवर्सिटी को भी यहां से शिफ्ट किया जा रहा है। एकमात्र खेल मैदान कंसा की हालत दयनीय है।
विज्ञापन
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मांग की है कि विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएं अन्यथा लोग सड़कों पर उतर आएंगे। जनता स्वयं सरकार को डीनोटिफाई कर देगी। रैली में पाल वर्मा, राजेंद्र राणा, संजय रावत, रणवीर, सुप्रिया, पवन कुमार, मनीष सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद