कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आवासीय महिला सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया गया। मंगलवार को सम्मेलन के दूसरे दिन मंडी संसदीय क्षेत्र के संासद रामस्वरूप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन में महिला मोर्चा की सदस्यों ने सांसद रामस्वरूप व प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है और इस सम्मेलन में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि अब देश के बाद प्रदेश की बारी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी यह तय है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई पत्नियां अपने पति को आगे बढ़ाने में सहयोग करती हैं और कई अपने पति को उलझाती हैं। जैसे वक्कामुल्ला केस में वीरभद्र सिंह को उलझाया गया है। कांग्रेस ने आज दिन तक देश को गांधी टोपी पहनकर गांधी के नाम से लूटा है और देश में भ्रष्टाचार को बढ़ाया है। जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने गरीब लोगों के बैंकों में खाते खुलवाए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की और ऐसी कई योजनाएं शुरू की जो देशहित में हैं। विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश में ऐसे कार्य किए जो आज भी याद किए जाते हैं और लगातार छह बार चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया है।
महिला मोर्चा की अध्यक्षा इंदु गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं को आने वाले विस चुनावों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। धर्मपुर से कमल खिलाने में महिलाओं ने शुरुआत कर दी है जो पूरे प्रदेश में चलेगी। इस मौके पर विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता प्रेम चौहान, प्रदेश सचिव व धर्मपुर की प्रभारी अंजू शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी वंदना गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी देवी, कल्पना गौतम, शकुंतला कश्यप, आशा परिहार, नीना शर्मा, अंबिका सूद, पायल वैद्य, वर्षा ठाकुर, सुमन ठाकुर, भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, जिला महामंत्री दलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज पालसरा आदि मौजूद रहे।