फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP IT and social media departments held discussions in Drang.

Mandi News: द्रंग में भाजपा आईटी, सोशल मीडिया विभाग ने किया मंथन

Sat, 21 Feb 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP IT and social media departments held discussions in Drang.
कटौला (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक हुई। बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा आईटी जिला संयोजक देवेंद्र राणा तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक अनिल जम्वाल ने की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आईटी एवं सोशल मीडिया संगठन की रीढ़ बन चुके हैं। डिजिटल माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक में आगामी लक्ष्य शंखनाद 2027 को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर द्रंग मंडल अध्यक्ष राज ठाकुर, मेहर चंद भारती और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed