फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bike crashes due to pothole on the road, woman referred to Tanda

Mandi News: सड़क पर बने गड्ढे से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला टांडा रेफर

Sat, 25 Oct 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bike crashes due to pothole on the road, woman referred to Tanda
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट मार्ग पर मच्छयाल में शनिवार दोपहर गड्ढे में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक चालक को भी आंशिक चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान सत्या देवी निवासी द्रुब्बल के रूप में हुई है। बाइक चालक अजय अपनी पत्नी सत्या देवी के साथ जोगिंद्रनगर शहर में एक शादी समारोह में शिरकत करने आ रहा था। मच्छयाल के समीप सड़क पर बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों विनोद, मुनीश, बीना देवी ने बताया कि जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर बरसात में जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। संबंधित विभाग से सड़क की बदहाली पर सुधार लाने की मांग उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द सड़क का सुधार कार्य शुरू न हुआ तो लोग धरने-प्रदर्शन के लिए भी लामबद्ध होंगे। अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़काें के सुधार कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed