फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Big pothole on Mandi-Pathankot highway, fear of accident

Mandi News: मंडी-पठानकोट हाईवे पर बड़ा गड्ढा, हादसे का डर

Fri, 06 Dec 2024 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
Big pothole on Mandi-Pathankot highway, fear of accident
जोगिंद्रनगर पुलिस थाना चौक के समीप नाले पर बना गहरा गड्ढा। -संवाद
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर के पुलिस थाना चौक के समीप मंडी-पठानकोट हाईवे पर नाले के ऊपर बनी सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। करीब चार फीट चौड़ा यह गड्ढा लगातार गहरा होता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, विनोद, राजीव आदि ने बताया कि इस गड्ढे से रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात के अंधेरे में पैदल चलने वालों को चोटिल होना पड़ रहा है। कई स्कूली विद्यार्थी यहां अनियंत्रित होकर गिरने से बच गए हैं। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने कहा कि गड्ढे की समस्या की जानकारी मिली है और इसे जल्द सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed