फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhyuli man accused of beating auto driver

Mandi News: भ्यूली के व्यक्ति पर ऑटो चालक को पीटने का आरोप

Fri, 27 Jun 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhyuli man accused of beating auto driver
ऑटो चालक को पीटने के बाद मामले की जांच को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते  ऑटो यूनियन मंडी 
मंडी। गुरुद्वारा के पास ऑटो चालक को पत्थर से पीटकर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। चालक के सिर पर चोट आई है। जख्मी चालक की पहचान मंडी सदर तहसील के डाकघर टिल्ली के गांव निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। घटना वीरवार दोपहर को हुई। जख्मी चालक लक्ष्मण का आरोप है कि वह भ्यूली बस्ती में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति को बस अड्डे से छोड़ने जा रहा था। गुरुद्वारा के पास ऑटो में बैठे व्यक्ति ने गालियां निकालनी शुरू कर दीं। बाद में पत्थर से सिर पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी के सदस्य प्रधान कमलेश शर्मा के नेतृत्व में इकट्ठा हो गए। शहर में दिनदहाड़े यूनियन के चालक के साथ हुई वारदात को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले को लेकर यूनियन के सदस्य सदर थाना गए। यूनियन के सदस्य सेरी मंच पर इकट्ठा हुए और बाद में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। सिर पर पत्थर मारने के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गया।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन के प्रधान कमलेश शर्मा, अश्वनी कुमार, जितेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, विनोद कुमार और ललित कुमार ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि घटना से अन्य ऑटो चालकों में भी भय का माहौल है। मामले को लेकर सदर थाना में तैनात मुंशी के अनुसार दोनों में किराये को लेकर मारपीट हुई है। मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वहीं, सदर थाना प्रभारी से जानना चाहता तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed