{"_id":"68924fe0e1a83400420c3bd3","slug":"bhrand-nala-scared-people-many-roads-blocked-mandi-news-c-90-1-mnd1011-164873-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भ्रैंड नाले ने डराए लोग, कई सड़क मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भ्रैंड नाले ने डराए लोग, कई सड़क मार्ग बाधित
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भारी बारिश से धर्मपुर स्थित भ्रैंड नाला उफान पर रहा। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नाला पहले भी क्षेत्र में तबाही मचा चुका है और अब बारिश होने पर लोग किसी अनहोनी की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल कर रात काटने को मजबूर हैं।
धर्मपुर क्षेत्र में सोन खड्ड भी उफान पर है। एनएच 003 जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर- कोटली कैंची मोड़ और चलाल के पास बार-बार बाधित हो रहा है। भूस्खलन होने पर यहां वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
धर्मपुर-जोगिंद्रनगर, धर्मपुर-स्योह, धर्मपुर-मढ़ी-संधोल, धर्मपुर-ततोहली-परडाना आदि सड़कें भी बाधित हो गई हैं। धर्मपुर से कोटली की तरफ सड़क पिछले लंबे समय से बाधित हैं। बनाल पंचायत के लोगों का संपर्क खंड मुख्यालय से कट गया है। दोनों तरफ से सड़क बाधित होने के कारण लोगों को पैदल ही धर्मपुर सहित अन्य स्थानों तक आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
...
भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग की कुछ सड़कें बाधित हैं। अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। अन्य सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने में विभाग जुटा है।
-अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर