फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhabanla's Tamanna becomes Lieutenant Nursing, will serve in Bengaluru

Mandi News: भाबंला की तमन्ना बनीं लेफ्टिनेंट नर्सिंग, बेंगलुरु में देंगी सेवाएं

Sat, 27 Jul 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Bhabanla's Tamanna becomes Lieutenant Nursing, will serve in Bengaluru
तमन्ना कुमारी वर्मा-परिजन
मंडी। सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांबला के रोपा ठाठर निवासी तमन्ना कुमारी वर्मा लेफ्टिनेंट नर्सिंग बनी हैं। रमेश चंद वर्मा की बेटी का चयन लेफ्टिनेंट नर्सिंग मिलिट्री सर्विस कमांड अस्पताल एयरफोर्स बेंगलुरू के लिए हुआ है। वह पांच अगस्त को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। इस बेटी ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

तन्ना कुमारी के पिता कारोबारी हैं, जबकि कश्मीरा देवी गृहिणी हैं। तमन्ना की प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से 12वीं तक ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू में हुई। इसके उपरांत इनका चयन बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला में हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हायर लेवल के टेस्ट दिए। इसमें इनका चयन दो स्थानों पटना बिहार और लेफ्टिनेंट नर्सिंग मिलिट्री सर्विस एयर फोर्स हॉस्पिटल बेंगलुरु में हुआ।
विज्ञापन

तमन्ना ने निर्णय लिया है कि वह देश की सेवा करने के लिए एयरफोर्स अस्पताल बेंगलुरु में सेवाएं देंगी। तमन्ना के दादा सरकारी विद्यालय में अध्यापक सेवानिवृत्त हुए थे। तमन्ना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed