फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Beas will save from pollution in the market, there will be no garbage heaps

मंडी में प्रदूषण से बचेगी ब्यास, नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर

Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Beas will save from pollution in the market, there will be no garbage heaps
मंडी। छोटी काशी से निकलने वाले कूड़े-कचरे का हर दिन निष्पादन किया जाएगा। इससे बिंद्राबणी डंपिंग साइट में न कूड़े के ढेर लगेंगे और न ही अब ब्यास दूषित होगी। शहर से निकलने वाले 15 टन कूड़े का रोजाना निष्पादन किया जाएगा। एक तो इससे जैविक खाद बनेगी, दूसरी ओर प्लास्टिक को अलग किया जाएगा। पहले एक दिन में करीब एक से डेढ़ टन कूड़े का निष्पादन हो रहा था।
विज्ञापन

कूड़े के निष्पादन के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दे दिया है। इससे गंदगी के ढेर नहीं लगेंगे और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। इसके अलावा हाल ही में नगर निगम की वार्ड स्तर पर छोटे कूड़ा संयंत्र लगाने की मुहिम भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

नतीजतन वार्ड की गंदगी वार्ड में ही निष्पादित हो सके। अमर उजाला ने ब्यास नदी में अवैध डंपिंग से फैलाए जा रहे प्रदूषण का मामला उजागर किया था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिंद्राबणी में सैंपल भरे। नगर निगम को नोटिस जारी किया। नगर निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्यास को बचाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
8,000 घरों से रोजाना निकलता है कूड़ा
शहर के करीब 8,000 घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कूड़ा ब्रिंद्राबणी में ही डंप किया जाता है। नगर परिषद के समय से 2008 में बिंद्राबणी के क्वारी में डंपिंग साइट बनाई थी। रोजाना निकलने वाला कूड़ा उसी दिन निष्पादित न होने से यहां गंदगी के ढेर लग गए हैं। महाशिवरात्रि, होली, दिवाली और अन्य त्योहारों पर ज्यादा कूड़ा निकलता है।

.........
रोज पंद्रह टन कूड़ा होगा खत्म
बिंद्राबणी के क्वारी में अब हररोज 15 टन कूड़े का निष्पादन किया जाएगा। शहर के हर वार्ड में कूड़ा निष्पादन के लिए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उससे निकलने वाली प्लास्टिक और खाद से होने वाली कमाई को उसी वार्ड के विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा।
-हरि सिंह राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed