{"_id":"69e7793d8d8f937c2b04517c","slug":"batch-wise-recruitment-notice-issued-18-pharmacy-posts-to-be-filled-mandi-news-c-90-1-mnd1001-193929-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैचवाइज भर्ती का नोटिस जारी, 18 फार्मेसी पदों पर होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैचवाइज भर्ती का नोटिस जारी, 18 फार्मेसी पदों पर होगी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से 18 फार्मेसी पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। इन पदों को बैचवाइज आधार पर भरा जाएगा।
इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, उन्हें 24 अप्रैल 2026 से पहले अपना नाम दर्ज करवाना होगा। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा रखी गई है। साथ ही संबंधित राज्य या केंद्र सरकार की फार्मेसी परिषद में पंजीकरण होना भी जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
कैटेगिरी के अनुसार पदों का ब्योरा सामान्य वर्ग के लिए 7, ईडब्ल्यूएस के लिए 2, एससी के लिए 4, एससी (अंत्योदय, बीपीएल) के लिए 1, ओबीसी के लिए 2, ओबीसी (अंत्योदय,बीपीएल) के लिए 1 और एसटी वर्ग के लिए 1 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल मिलाकर 18 पद भरे जाएंगे। उधर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अंतिम तिथियां निर्धारित आवेदकों के नाम 25 अप्रैल 2026 को निदेशालय को प्रेषित किए जाएंगे। जबकि जनजातीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।