फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   29 roads closed and two power transformers out of order in the district.

Mandi News: जिले में 29 सड़कें बंद, दो बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Tue, 08 Sep 2026 03:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
29 roads closed and two power transformers out of order in the district.
मंडी। बारिश के कारण जिले में प्रभावित सार्वजनिक सेवाओं में सोमवार शाम तक सुधार दर्ज किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन संचालन केंद्र की ओर से शाम चार बजे जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 29 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सुबह दस बजे तक यह संख्या 36 थी। यानी दिनभर में सात सड़कों को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


सबसे अधिक असर सराज क्षेत्र में है। यहां 23 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा सुंदरनगर में एक, थलौट में दो और सरकाघाट में तीन सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें 28 ग्रामीण सड़कें और एक मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर फिलहाल कोई सड़क बंद नहीं बताई गई है।
विज्ञापन

भारी बारिश से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। सुबह जिले में 40 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित थे। शाम तक इनमें से अधिकांश को बहाल कर दिया गया और अब जोगिंदरनगर क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मर ही प्रभावित हैं। राहत की बात यह है कि पेयजल आपूर्ति की किसी योजना के बाधित होने की सूचना नहीं है। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed