{"_id":"666d9ab46fea73bbd706253f","slug":"barot-valley-became-the-first-choice-of-tourists-mandi-news-c-90-1-ssml1025-128795-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पर्यटकों की पहली पसंद बनी बरोट वैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पर्यटकों की पहली पसंद बनी बरोट वैली
विज्ञापन
चौहारघाट के बरोट स्थित शानन परियोजना की रेजर वायर के समीप पानी में उतर अठखेलियां करते पर्यटक।
प्रकृति की खूबसूरती के बीच ट्रैकिंग से लेकर फिशिंग, कैंपिंग का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
कुल्लू-मनाली में बढ़ती भीड़ से बरोट, बीड़, बिलिंग में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
वीकेंड पर तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे , कारोबारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी जिले के बरोट वैली भी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इन दिनों यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर ही बरोट, बीड़ और बिलिंग में करीब 3 हजार पर्यटक वाहन पहुंचे हैं।
पर्यटकों की बढ़ती आमद के साथ यहां के पर्यटन को पंख लगे हैं। इस कारण कारोबारी खुश हैं। द्रंग हलके की चौहार घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों में हरी भरी वादियों को निहारने के लिए भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। अधिकांश होटल, कैंप साइट, होमस्टे बुक हो गए हैं। बावजूद इसके पर्यटकों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। वीकेंड पर शनिवार को ही बरोट वैली में करीब तीन हजार से अधिक पर्यटकों का आवागमन हुआ है और रविवार के अवकाश पर यह आंकड़ा तीन गुना बढ़ सकता है। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए भी पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। समुद्र तल से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ऊहल नदी के किनारे बसा बरोट देश-विदेश के पर्यटकों के लिए परफैक्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां पर देवदार के घने जंगलों के बीच पर्यटक प्रकृति की खूबसूरती के बीच ट्रैकिंग से लेकर फिशिंग, कैंपिंग का मजा लेने पहुंच रहे हैं। वहीं, ब्रिटिश शासक कर्नल बैटी की ओर से वर्ष 1925 में स्थापित शानन पावर हाउस की रेजर वायर और ऊहल नदी भी पर्यटकों के मंनोरंजन का आकर्षण बनी हुई है। इसके अलावा ट्राउट फिश के शौकीन भी बरोट वैली में डेरा जमाए हुए हैं। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में बरोट वैली में पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बाहरी राज्य के पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े इसलिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं।
क्या कहते हैं कारोबारी
बरोट के कारोबारी हरी सिंह, दिनेश, विनोद कुमार ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए बरोट वैली में पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ना शुरू हुई है। इससे यहां के कारोबार को भी पंख लगे हैं। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड बिंलिंग में साहसिक गतिविधियों के लिए देशभर के पर्यटक पहुंच रहे हैं। लंबे अरसे बाद पर्यटक बीड़, बिलिंग, चौगान और क्योर स्थित कैंपिंग साइट में पहुंच कर गुनेहड़ स्थित वाटर फॉल का भी लुत्फ उठा रहे हैं। होटल, रिर्जोट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं और मैदानी क्षेत्रों से हिमाचल के पहाड़ी राज्य में अब टैंट लगाकर भी पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए आ पहुंचे हैं।