फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Barot-Ghatasani main road remained closed for 12 hours due to landslide

Mandi News: बरोट-घटासनी मुख्य सड़क 12 घंटे भूस्खलन से रही ठप

Sun, 25 Aug 2024 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 25 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Barot-Ghatasani main road remained closed for 12 hours due to landslide
बरोट घटासनी के मुख्य सड़क पर भूस्खलन से बंद हुई सड़क। स्त्रोत- जागरूक पाठक
बरोट (मंडी)। बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिराने से सड़क करीब 12 घंटे ठप रही। ऐसे में दर्जनों वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात को चौहार घाटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से बरोट से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर गुराल के पास पहाडी से भारी मलबा और चट्टानें आने से सड़क मार्ग बाधित हो गया। सुबह जब लोग अपने गंतव्यों की तरफ वाहनों से रवाना होने लगे तो गुराल के पास सड़क को बाधित पाया। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ा, सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग झटींगरी के कनिष्ठ अभियंता देसराज ने बताया कि सुबह से ही जेसीबी मशीन सड़क की बहाली में जुटी है। इसके चलते रविवार दोपहर बाद तक बाधित सड़क को बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed