फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Barchhwad danced to the songs of Gojri fame Ishant

Mandi News: गोजरी फेम ईशांत के गीतों पर झूमा बरच्छवाड़

Fri, 04 Apr 2025 05:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:06 AM IST
विज्ञापन
Barchhwad danced to the songs of Gojri fame Ishant
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटियों पर खूब झूमे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में चली कुड़मेट और निक्की जिनी गाेजरी फेम पहाड़ी गायक ईशांत भारद्वाज ने कार्यक्रम पेश कर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि को नलवाड़ मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने सम्मानित किया। ईशांत ने हर हर महादेव और मणिमहेश प्रभु भोले नाथ का जयकारा लगा कर प्यारी भोटलिए गीत से प्रस्तुति की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चली कुड़मेट, चिट्टे वो तेरे दंद गुलाबी होंठ, डीम-डीम ढोलकी रा बाजा, आया ओ जिंदे आया बणजारा हो, निक्की जिनी गोजरी, तेरा मेरा लगन, मामटी, नीरू चली घुमदी के साथ नाॅन स्टाॅप गानों की झड़ी लगाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में बैठे लोगों ने ईशांत भारद्वाज के हिमाचली गानों पर खूब डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशांत ने पंडाल में ऐसा समां बांधा कि लोग अपने आपको नाचने से नहीं रोक पाए। हर कोई अपनी-अपनी जगह पर झूमता नजर आया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नबाही वार्ड मुनीष शर्मा, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम, एसएचओ रजनीश ठाकुर, बीडीओ गोपालपुर विवेक पॉल, एक्सईएन जल शक्ति विवेक हाजरी, एक्सईएन विद्युत राज कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

.....
वाॅयस ऑफ सरकाघाट के विजेताओं को किया सम्मानित
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में आयोजित की गई वॉयस ऑफ सरकाघाट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। विधायक ने वॉयस ऑफ सरकाघाट कुलदीप कौंडल और प्रथम रनरअप रहे पंकज कुमार को ट्राफी और पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed