{"_id":"68de574902d09019e60e8041","slug":"bapu-remembered-by-taking-out-a-morning-procession-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171744-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रभात फेरी निकालकर याद किए बापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रभात फेरी निकालकर याद किए बापू
विज्ञापन
मंडी में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर उन्हें याद किया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शहरभर में रघुपति राघव राजा राम और भारत मां का स्तुतिगान करके बापू को याद किया गया। गांधी चौक पर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रशासन की तरफ से नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर और एसडीएम सदर रूपिंदर कौर मौजूद रहीं। इसके बाद गांधी भवन मंडी में सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया। गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के सौजन्य और स्वामी पूर्णानंद मेमोरियल आयुर्वेद चिकित्सालय के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया।
नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग समाज को दिखाया है आज सही मायनों में उस पर चलने की जरूरत है। गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता ने समाज को जो सीख दी है वैसी सीख विरले लोग ही दे पाते हैं। संवाद