{"_id":"6ab685c7f2987f074e0eea0b","slug":"bappa-given-an-emotional-farewell-with-a-procession-mandi-news-c-90-1-ssml1025-214969-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शोभायात्रा के साथ बप्पा को दी भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शोभायात्रा के साथ बप्पा को दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन
मंडी शहर में गणेश महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा में गणेश प्रतिमाओं के साथ शरीक हुए देवी-देवता व
ढोल-नगाड़ों और देव-रथों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, व्यास घाट पर हुआ विसर्जन
कुछ समितियों ने विसर्जन की जगह सुरक्षित रखीं प्रतिमाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में दस दिनों से मनाया जा रहा गणपति महोत्सव शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन विभिन्न पंडालों और मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में सजाकर देवी-देवताओं के रथों की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष किए और नृत्य किया।
शोभायात्रा में स्नोर घाटी के आराध्य देव आदि ब्रह्मा, गणपति जला, नैणा उग्रतारा कथवाड़ी, टारना, माहुंनाग, जगजननी पुरानी मंडी, माता काली चामुंडा और माता बज्रेश्वरी सहित अन्य देवी-देवताओं के रथ शामिल हुए। सभी प्रतिमाओं को राज देवता माधोराय और बाबा भूतनाथ मंदिर में शीश नवाकर विदा किया गया।
नीलकंठ महादेव मंदिर, जेल रोड, विश्वकर्मा मंदिर, लवकुश सभा, वाल्मीकि सभा, चौहटा बाजार, मोती बाजार और महाजन बाजार सहित घरों में स्थापित प्रतिमाएं भी शोभायात्रा का हिस्सा बनीं। कुछ प्रतिमाओं का व्यास घाट पर पुलिस प्रशासन की देखरेख में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सिद्ध गणपति मंदिर और बंगलेश्वरी मंदिर (वीर मंडल) समेत कई समितियों ने प्रतिमाओं का जल विसर्जन नहीं किया। वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर ने बताया कि पूजा और शोभायात्रा के बाद प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखकर नियमित पूजा जारी रखी जाएगी।