{"_id":"67a372acb762b7cce5090849","slug":"banned-syringes-found-near-polytechnic-institute-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147099-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के पास मिले सिरिंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के पास मिले सिरिंज
Thu, 06 Feb 2025 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
सफाई के दौरान सुंदरनगर के पवेहतर मोक्षधाम के पास मिले प्रतिबंधित सिरिंज। -संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के सामने स्थित पवेहतर मोक्षधाम के पास सिरिंज बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस स्थान पर युवा चिट्टा और अन्य नशे का सेवन करते रहे हैं। सिरिंज मिलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यहां एक स्कूल ने स्वच्छता अभियान चलाया था। इसी दौरान यह सिरिंज बरामद किए।
स्थानीय निवासियों के अनुसार हर शाम इस स्थान पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। मोक्षधाम के आसपास के घरों, सुंदरनगर बहुतकनीकी संस्थान के हॉस्टल, डिपार्टमेंट और सरकारी क्वार्टरों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहते हैं। मोक्षधाम से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस थाना स्थित है, लेकिन गश्त न होने के कारण नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं।
बरामद की गई सिरिंज बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचना कानूनी रूप से मना है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन्हें आसपास से ही खरीदा गया है। वार्ड पार्षद गीता देवी ने बताया कि यह क्षेत्र पांच-छह वार्डों का इकट्ठा है। यहां पर हर शाम को नशेड़ियों का महफिल सजती है। हालांकि पुलिस के आने पर वे भाग जाते हैं। पार्षद ने पुलिस प्रशासन यहां नियमित गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र में पुलिस चिट्टा के खिलाफ काफी सक्रिय है। कई तस्करों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। मोक्षधाम में सिरिंज मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामला ध्यान में आ गया है। अब नियमित कार्रवाई की जाएगी।
-भारत भूषण, डीएसपी, सुंदरनगर