फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bankers should give wide publicity to student loan schemes

विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें बैंकर्स : उपायुक्त

Thu, 26 Dec 2024 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Dec 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
Bankers should give wide publicity to student loan schemes
मंडी में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में अ​धिकारियों से चर्चा करते उपायुक्त अ
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने बैंकर्स से यह भी कहा कि वे वित्तीय जागरूकता शिविरों में विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र उनका लाभ ले सकें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एससी-एसटी निगम के पास लंबित मामलों को शीघ्र प्रोसेस करने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल इको सिस्टम के तहत मंडी जिले के शत प्रतिशत सेविंग अकाउंट्स को डिजिटल कवरेज देने के लिए सभी बैंकर्स को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए 4210 करोड़ रुपये के संभावित लिंक्ड क्रेडिट प्लान की लांचिंग की। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए 2240 करोड़, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज के लिए 1414 करोड़ और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 554 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

इस बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी भरत राज आनंद ने डिजिटल फ्रॉड के बारे में लोगों को जागरूक करने और सतर्क रहने की अपील की। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मंडी मंडल के मुख्य प्रबंधक डीआर शर्मा, नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा, आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार सुधीर कुमार पांडे, डीडीएम नाबार्ड राकेश वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

51.09 फीसदी ऋण आवंटित
अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें बताया कि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक मंडी जिला में कुल 2477.80 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं, जो वार्षिक लक्ष्य 4850 करोड़ रुपये का 51.09 फीसदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed