{"_id":"695fd8b8c3e8430cc6055eb6","slug":"balh-xi-won-the-title-of-cricket-tournament-mandi-news-c-90-1-ssml1024-181950-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह एकादश ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह एकादश ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित सतगुरू प्रताप सिंह स्मारक किक्रेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में श
मंडी। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पड्डल मैदान में आयोजित सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फाइनल मैच एचआरटीसी इलेवन और बल्ह एकादश के बीच खेला गया। एचआरटीसी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्ह एकादश ने बल्लेबाजी करते हए निर्धारित ओवरों में 169 रन बनाए। इसमें विजय ने शानदार अर्धशतक (58) लगाया। एचआरटीसी इलेवन की ओर से संदीप ने 2, विवेक और विक्की ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआरटीसी इलेवन की पूरी टीम 123 रन पर आउट हो गई। टीम 46 रनों से हार गई। इसमें अर्जुन ने 41 गेंदों में 54 रन बनाए। बल्ह एकादश की ओर से जतिन ने 3, राहुल ने 3, लाभ सिंह व पवन ने एक-एक विकेट लिया।
नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के सचिव राजेंद्र पाल राजा ने बताया कि एचआरटीसी इलेवन के अर्जुन बेस्ट गेंदबाज, विशाल मैन ऑफ द मैच, बल्ह इलेवन के राहुल सेन मैन ऑफ द फाइनल और रिक्की ठाकुर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट, पृथीपाल, हरविंद्र टाइगर, विरेंद्र आर्य, हरदीप सिंह, संजीव लखनपाल, अमरजीत शर्मा, कुलदीप ठाकुर, मनीष सैनी और देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद