{"_id":"6abaabb41949c6717c09efd0","slug":"balh-wins-in-badminton-jogindernagar-wins-in-chess-mandi-news-c-90-1-mnd1021-215286-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैडमिंटन में बल्ह, शतरंज में जोगिंद्रनगर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैडमिंटन में बल्ह, शतरंज में जोगिंद्रनगर विजेता
Tue, 29 Sep 2026 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में आयोजित चार दिवसीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
इस दौरान बैडमिंटन में बल्ह विजेता और सरकाघाट उपविजेता रहा। शतरंज में जोगिंद्रनगर प्रथम और बलद्वाड़ा द्वितीय, रेसलिंग में सुंदरनगर प्रथम और सरकाघाट द्वितीय रहा।
बास्केटबाल में सरकाघाट प्रथम और सीबीएसई मंडी द्वितीय, हैंडबाल में बखरोट प्रथम और जोगिंद्रनगर द्वितीय तथा हॉकी में मंडी प्रथम और सरकाघाट द्वितीय रहा।
जूडो में ध्वाल प्रथम और सुंदरनगर द्वितीय, बॉक्सिंग में सुंदरनगर प्रथम और गागल द्वितीय, वेटलिफ्टिंग में कोट हाटी प्रथम और टिक्करी सधौण द्वितीय रहा।
टेबल टेनिस में मॉडर्न हाईटेक रोपाली प्रथम और मंडप द्वितीय, फुटबाल में चैतड़ा प्रथम और मंडी द्वितीय, कुराश में ध्वाल प्रथम और बग्गी द्वितीय तथा कराटे में देव बराड़ा प्रथम और हटगढ़ द्वितीय रहा।
प्रतियोगिता में 16 खंडों के 813 खिलाड़ियों ने करीब 16 खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) मंडी यशवीर धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।