फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Balbir donates 20% of his magic earnings to the government treasury

Mandi News: जादूगरी कला सकी 20% कमाई सरकारी कोष में डालते हैं बलबीर

Fri, 05 Sep 2025 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Balbir donates 20% of his magic earnings to the government treasury
धर्मपुर के जादूगर बादल देशभर में कर चुके हैं 18 हजार शो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत रखेड़ा के बरोटी निवासी बलवीर आज देशभर में अपनी जादू की कला के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान के जादूगर सम्राट मंगल तारा से प्रभावित होकर बलवीर ने 22 वर्ष की उम्र में उनकी शागिर्दी हासिल कर हिमाचल और बाहरी राज्यों में करीब 18 हजार से अधिक जादूगरी के खेल प्रदर्शित किए हैं।
बलवीर ने बताया कि 2003 में बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जादूगर मंगल तारा के शिष्य बन गए। गुरु के साथ रहते हुए हाथ की सफाई यानी जादूगरी के अनेक करतब सीखने और कठिन परिश्रम से महारत हासिल की। गुरु के साथ देशभर में बड़े मंचों पर काम किया। आज उन्हें सम्राट बादल के नाम से भी जाना जाता है और दुनियाभर में जादूगरी कला के लिए चौथा स्थान हासिल है। उन्होंने बताया कि इस खेल में मिलने वाली राशि का 20 प्रतिशत भाग वह सरकारी कोष में जमा करवाते हैं ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके। कला के माध्यम से नशाबंदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज की कुप्रथा जैसी कुरीतियों को समाज के समक्ष उजागर कर जागरुकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन

जादूगरी कला के लिए उन्हें विभिन्न राज्यों में सम्मानित किया गया है। वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश ने भी सम्मानित किया है। धर्मपुर की रखेड़ा पंचायत के बरोटी गांव में एक गरीब परिवार में जन्मे बलवीर ने आज देशभर में जादूगरी कला में महारत हासिल कर नाम कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed