फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baisakhi festival Rewalsar: People danced on the songs of Rathi in the last cultural evening

बैसाखी पर्व रिवालसर : अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राठी के गानों पर झूमेे लोग

Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi festival Rewalsar: People danced on the songs of Rathi in the last cultural evening
रिवासलर में आयोजित बैसाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सहयोगी कलाकारों के साथ नाटी डालते - फोटो : Mandi
रिवालसर(मंडी)। चार दिवसीय बैसाखी पर्व की अंतिम सांस्कृतिक संध्या ठाकुर दास राठी के नाम रही। उन्होंने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों की झड़ी लगाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

नीरू चली घुमदी, शेरू तेरी घायल, खबर छपी अखबार दे, दिया मोबाइल नंबर, शीला के कमरे, घर तेरा डूूगे नालो दा, छोकरे हिमाचली नहीं डरदे, लच्छी-लच्छी लोग गलांदे, मेरे ससुर की एक लड़की है, शालू रे क्वार्टर लगी रौणकां आदि गानों से पंडाल में बैठे दर्शकों को नचाने पर मजबूर कर दिया। मीनाक्षी और डिंपल शर्मा ने भी समां बांधा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान धनेश्वर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा, यशपाल ठाकुर, भीखम ठाकुर, तेज सिंह ठाकुर, नगर पंचायत के अध्यक्ष रीता देवी, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव, पार्षद सुनीता गुप्ता, सोभना शर्मा, कमल प्रकाश, सुलोचना देवी और लाभ सिंह ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed