{"_id":"68f29a8bbb7f265a2c073e21","slug":"baglamukhi-mata-ropeway-closed-austrian-engineers-to-carry-out-regular-maintenance-mandi-news-c-90-1-ssml1045-173486-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बगलामुखी माता रोपवे बंद, ऑस्ट्रिया के इंजीनियर करेंगे नियमित रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बगलामुखी माता रोपवे बंद, ऑस्ट्रिया के इंजीनियर करेंगे नियमित रखरखाव
Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह स्थित बगलामुखी माता रोपवे का संचालन 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिन के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में त्रैमासिक रखरखाव मरम्मत कार्य किया जाएगा ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की यात्रा और भी सुरक्षित और सुचारु हो सके।
रोपवे के रखरखाव के लिए ऑस्ट्रिया से इंजीनियरों की एक विशेष टीम आएगी। यह टीम मशीनरी, केबल, ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की विस्तृत जांच करेगी। यह कार्य नियमित अंतराल पर किया जाता है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी से यात्रियों को परेशानी न हो।
रोपवे बंद रहने से सराज क्षेत्र के लोगों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। खास तौर पर बखली, कुकलाह और आसपास की पंचायतों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि भारी बरसात के कारण मुख्य मार्ग टूटे हुए हैं इसीलिए रोपवे ही आवाजाही का सहारा था।
विज्ञापन
उधर, रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक मुनीष साहनी ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद 25 अक्तूबर से रोपवे सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इन तीन दिनों के दौरान यात्रा की योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।