{"_id":"62239f44ac8935388830e460","slug":"bagla-school-tops-in-fancy-dress-competition-mandi-news-sml4016421197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बगला स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बगला स्कूल अव्वल
विज्ञापन
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ?
- फोटो : Mandi
मंडी। पड्डल मैदान में सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं मेले को चार चांद लगा रही हैं। शनिवार को नर्सरी, केजी और आंगनबाड़ी के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला प्रथम, गुरु गोबिंद सिंह पड्डल दूसरे और एआरसी पब्लिक स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहा।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में कन्या स्कूल मंडी प्रथम, सेंटेनरी फ्रांसिस पब्लिक स्कूल बगला दूसरे और चंडयाणा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सत्र अधिकारी रमण वैद्य और बीईईओ सदर सुनीता ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि कमल ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल प्रभारी राजेंद्र गुलेरिया और जिला खेल प्रभारी प्रवीण ठाकुर, अनिता वालिया, बालक राम, हर्ष ठाकुर चंचल सिंह, धर्मी देवी, वंदना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
...
लंगड़ी टांग स्पर्धा में पलक अव्वल
चौथी कक्षा की छात्रा वर्ग की लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में जीपीएस बडोग की पलक प्रथम, अरुणोदय स्कूल मंडी की लावन्या द्वितीय और जीसीपीएस मंडी की सोनाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में गोल्डन पब्लिक स्कूल का आदित्य प्रथम, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल पड्डल मंडी का रूपम ठाकुर दूसरे और अरुणोदय स्कूल मंडी का सुमीर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
...
बोरी दौड़ में सोनिया, कार्तिक जीते
छात्रा वर्ग की बोरी दौड़ प्रतियोगिता में जीसीपी स्कूल बाल मंडी की सोनिया प्रथम, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल पड्डल की इशिका द्वितीय, जीसीपीएस न्यू कॉलोनी मंडी के इशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में गुरु गोबिंद सिंह स्कूल का कार्तिक प्रथम, जीसीपीएस बाल मंडी का कपिल द्वितीय और जीसीपीएस पड्डल के रोशन ने तीसरा स्थान हासिल किया।