फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Badadev left for Mandi to start the celebrations of Mahashivratri

Mandi News: महाशिवरात्रि के कारज शुरू करने के लिए मंडी रवाना हुए बड़ादेव

Mon, 17 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Badadev left for Mandi to start the celebrations of Mahashivratri
कमरूघाटी स्थित मरहरयार   से  महाशिवरात्रि के लिए रवाना होते बड़ा देव कमरूनाग।
गोहर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मंडी के कारज शुरू करने के लिए जनपद के अधिष्ठाता बड़ादेव कमरुनाग छोटी काशी के लिए रवाना हो गए हैं। देवता प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा के बीच मंडी रवाना हुए हैं। देवता की काहुलियों की मंगल ध्वनि से समूची ज्यूणी घाटी गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन

ज्यूणी घाटी से जब बड़ादेव मंडी की तरफ निकले तो जगह-जगह देवता का भक्तों और लोगों ने भव्य स्वागत किया। देवता के मंडी आगमन को लेकर उनके भक्तों में खासा उत्साह है। बड़ादेव यजमानों के घरों में मेहमाननवाजी निपटाते हुए 25 फरवरी को छोटी काशी में प्रवेश करेंगे। 25 को राजदेवता माधोराय से भव्य मिलन के साथ देव कमरुनाग मंडी महाशिवरात्रि के कारज शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बड़ादेव कमरुनाग जनपद के सबसे बड़े देवता हैं। बड़ादेव के मंडी में पहुंचते ही महाशिवरात्रि पर्व के कारज शुरू होते हैं। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने देवता के मंडी रवाना होने की पुष्टि की है। देवता के गूर देवी सिंह ने बताया कि देवता मेहमाननवाजी के लिए जिस घर जाएंगे वहां देवता के पहुंचने से पहले यजमान हवन करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed