{"_id":"6964ff4b44479db7480148ca","slug":"awareness-was-created-on-rights-in-the-kishori-mela-mandi-news-c-90-1-mnd1001-182400-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किशोरी मेले में अधिकारों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किशोरी मेले में अधिकारों पर किया जागरूक
विज्ञापन
मंडी। बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत वृत तल्याहड़ और वृत सदर में किशोरी मेलों का आयोजन किया गया। ये मेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में आयोजित किए गए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ में आयोजित किशोरी मेले की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीनाक्षी जोशी ने की, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में आयोजित मेले की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने की।
किशोरी मेलों में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, योग अभ्यास और कॅरिअर काउंसलिंग से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं व बच्चों से संबंधित अधिकारों, कानूनों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेले के दौरान चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद